By : Abhishek mishra | 20-08-2018 | Views : 0005602
केरल की मदद के लिए फंड जुटाने विदेश जाएंगे शशि थरूर, न्यायालय से मिली अनुमति
केरल में आई भयानक बाढ़ के चलते यहां के लोगों को जान - माल की काफी क्षति हुई इै. केरल के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के नेता व सांसद शशि थरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाएंगे. इसके लिए उन्होंने न्यायालय से संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जाने की अनुमति मांगी थी. दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जाने की अनुमति प्रदान कर दी है. अपने इस दौरे के दौरान वो संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के परिजनों से भी मिलेंगे. हाल ही में उनका निधन हो गया था.